आठ से अस्सी तक हर जुबां पर तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी नरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती का नाम”: 85 वर्षीय बुजुर्ग के भावुक समर्थन से पांडवेश्वर में गूंजा जनसैलाब

पांडवेश्वर। पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी माहौल इन दिनों पूरी तरह चरम पर है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी नरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती के समर्थन में जनसंपर्क अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। इसी क्रम में उनके प्रचार अभियान के दौरान एक ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रमों और रैलियों में “आठ से अस्सी” तक के लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। बच्चे, युवा और बुजुर्ग—हर वर्ग के लोग नरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती के समर्थन में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इस जनसैलाब के बीच सबसे अधिक चर्चा 85 वर्षीय बुजुर्ग चंद्र मोहन चटर्जी के भावुक वक्तव्य की हो रही है। पांडवेश्वर ब्लॉक के निवासी चंद्र मोहन चटर्जी, जो उम्र के इस पड़ाव पर भी जोश और उत्साह से भरपूर नजर आए, ने नरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती के समर्थन में खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, “बहुत अच्छा लग रहा है। ऐसा संतोष पहले कभी नहीं मिला। इस बार विधायक चुनाव में उनकी जीत तय है और मैं चाहता हूं कि वे भारी मतों से विजयी हों। उन्होंने जो विकास कार्य किए हैं, उनका कोई जवाब नहीं है। हमारी अधिकांश जरूरतें पूरी हो चुकी हैं, अब केवल घर-घर जल आपूर्ति का कार्य शेष है, जिसकी प्रक्रिया भी प्रारंभ हो चुकी है।”
बुजुर्ग के इस स्पष्ट और भावुक बयान ने वहां मौजूद लोगों को गहराई से प्रभावित किया। उनके वक्तव्य से यह भी स्पष्ट होता है कि क्षेत्र में पेयजल, सड़क और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास को लेकर स्थानीय लोगों में संतोष का भाव है और वे नरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती के कार्यों को सकारात्मक रूप से देख रहे हैं।
भीषण गर्मी के बावजूद लोगों की भारी उपस्थिति और वरिष्ठ नागरिकों का समर्थन तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहवर्धक साबित हो रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह जनसमर्थन आगामी चुनाव परिणामों में किस प्रकार परिलक्षित होता है, लेकिन फिलहाल पांडवेश्वर की राजनीति में नरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती की मजबूत पकड़ स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *