खड़गपुर में प्रचार के लिए निकले दिलीप घोष को को झेलना पड़ा जनाक्रोश

खड़गपुर, 02 अप्रैल । पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर शहर के पुरीगेट इलाके में गुरुवार को भाजपा नेता दिलीप घोष को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, वार्ड संख्या 27 के पुरीगेट क्षेत्र में रेलवे द्वारा अवैध कब्जा हटाने का नोटिस जारी होने के बाद इलाके में पहले ही तनाव बना हुआ था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नोटिस आने के बावजूद दिलीप घोष या अन्य भाजपा नेता प्रभावित परिवारों की मदद के लिए नहीं आए।

गुरुवार सुबह जब दिलीप घोष प्रचार कार्यक्रम के लिए इलाके में पहुंचे, तो नाराज लोगों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कठिन समय में जनप्रतिनिधि होने के बावजूद उन्होंने लोगों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया।

स्थानीय लोगों ने सिर्फ़ दिलीप घोष ही नहीं, उनके साथ मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी नाराज़गी जताई। ‘जय बंगला’ और ‘जय श्रीराम’ के नारे माहौल को और तनावपूर्ण बना गए। स्थानीयों का आरोप है कि रेलवे नोटिस के समय भाजपा नेता मौजूद नहीं थे, इसलिए उनकी अचानक उपस्थिति ने गुस्सा बढ़ा दिया।

घटना के दौरान कुछ समय के लिए पुरीगेट क्षेत्र में सड़क अवरुद्ध और माहौल तनावपूर्ण रहा। प्रशासन को स्थिति को काबू में करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस घटना के बाद इलाके में राजनीतिक सरगर्मी और बढ़ गई है, और स्थानीय लोग आगामी चुनाव को लेकर अपने असंतोष व्यक्त कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *