बराकर में राम नवमी पर भव्य शोभा यात्रा, सुरक्षा के बीच गूंजे जय श्री राम के नारे

हनुमान मंदिर से कुल्टी तक निकली शोभा यात्रा, ड्रोन कैमरे से हुई निगरानी

बराकर। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल उल्टी प्रखंड के तत्वावधान में श्री राम नवमी के पावन अवसर पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभा यात्रा बराकर रेलवे स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर कुल्टी तक गई, जिसमें श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।
शोभा यात्रा के दौरान राम दरबार की आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। श्री राम के मधुर भजनों पर पूरा बराकर झूम उठा और “जय श्री राम” के गगनभेदी नारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।


इस आयोजन में भारी संख्या में पुरुष, महिलाएं और युवाओं ने भाग लिया। सभी श्रद्धालु अपने हाथों में श्री राम और हनुमान जी के ध्वज लेकर पूरे मार्ग में भक्ति भाव के साथ आगे बढ़ते नजर आए।
शोभा यात्रा में कुल्टी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. अजय पोद्दार उपस्थित थे।
सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी व्यवस्था की गई थी। जगह-जगह महिला पुलिस सहित पुलिस बल की तैनाती की गई थी, इसके साथ ही ड्रोन कैमरों के माध्यम से पूरे कार्यक्रम पर पैनी नजर रखी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *