रानीगंज में गूंजा बदलाव का बिगुल, गोठवाल बोले—“अब अन्याय का अंत तय

घर-घर पहुंची भाजपा, जनता के उत्साह ने दी सत्ता परिवर्तन की आहट

आसनसोल। पश्चिम बंगाल के सियासी रण में रानीगंज विधानसभा क्षेत्र से बदलाव की तेज दस्तक सुनाई देने लगी है। राजस्थान के खंडार से भाजपा विधायक एवं आसनसोल विधानसभा चुनाव प्रभारी जितेंद्र गोठवाल ने बुधवार को जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाकर माहौल को पूरी तरह चुनावी रंग में रंग दिया।
घर-घर पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद करते हुए गोठवाल ने जनता की नब्ज टटोली और भाजपा की नीतियों को विस्तार से साझा किया। इस दौरान लोगों का उत्साह, समर्थन और बदलाव की इच्छा साफ झलकती नजर आई।


गोठवाल ने दमदार अंदाज में कहा, “बंगाल की जनता अब अन्याय और अराजकता से तंग आ चुकी है। लोगों ने मन बना लिया है—अब बदलाव होकर रहेगा।” उन्होंने दावा किया कि राज्य की जनता भ्रष्टाचार, हिंसा और तुष्टिकरण की राजनीति को पूरी तरह नकारने के मूड में है।
उन्होंने आगे कहा कि हर घर से एक ही आवाज उठ रही है—“अबकी बार बंगाल का नक्शा बदलना है।” विकास, सुशासन और विश्वास की नई इबारत लिखने के लिए जनता पूरी तरह तैयार है।
गोठवाल ने विश्वास जताया कि इस बार चुनाव में जनता भाजपा को भारी समर्थन देकर राज्य में एक मजबूत और विकासशील सरकार बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *