
नेत्र एवम् स्वास्थ्य परीक्षण सेवा शिविर ।

कोलकाता । फतेहपुर शेखावाटी प्रगति संघ द्वारा नागरिक स्वास्थ्य संघ के सहयोग से सारंगां (नलपुर रेलवे स्टेशन) स्थित सारंगा उतरपाड़ा प्राइमरी स्कूल में स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया । संस्था के सचिव काशी प्रसाद धेलिया ने बताया 217 नागरिकों का नेत्र परीक्षण, 147 नागरिकों को चश्मे एवं सेवा शिविर में नागरिकों का ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर परीक्षण कर दवा प्रदान की गई । 41 नागरिकों का नेत्र में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिये चयन किया गया, जिनका ऑपरेशन संघ नेत्रालय में किया जाएगा । समाजसेवी अजय सराफ, राजेश ढ़ांढ़निया, काशी प्रसाद धेलिया, पंकज देवड़ा, रामअवतार शर्मा, विश्वनाथ देवड़ा, अनुप कुमार मिश्रा, प्रदीप शर्मा एवं सारंगा ग्राम के कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर को सफल बनाया । राजेश ढ़ांढ़निया ने नागरिक स्वास्थ्य संघ के सचिव विकास चन्द चांडक, संघ नेत्रालय के सचिव आलोक दम्मानी, सारंगा ग्राम पंचायत प्रधान सुजाता टाकल एवम् कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया ।
