सियालदह मंडल में लॉन्च हुआ ‘RailOne’ ऐप: एक ऐप से टिकटिंग, भोजन और ट्रेन ट्रैकिंग का हर समाधान

कोलकाता, 6 फरवरी 2026: पूर्व रेलवे के सियालदह मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए ‘RailOne’ मोबाइल ऐप का अभियान शुरू किया है। यह ऐप आरक्षित-अनारक्षित टिकट बुकिंग, प्लेटफॉर्म टिकट, रियल-टाइम ट्रेन स्थिति, कोच पोजीशन और चलती ट्रेन में भोजन डिलीवरी जैसी सभी सेवाएं एक जगह प्रदान करता है।

मंडल रेल प्रबंधक (DRM) राजीव सक्सेना ने ऐप लॉन्च के दौरान यात्रियों से बातचीत की और बताया कि यह ‘वन-स्टॉप सॉल्यूशन’ लंबी कतारों और प्लेटफॉर्म खोज की परेशानियों को खत्म करेगा। शिकायत निवारण के लिए समर्पित पोर्टल भी उपलब्ध है।

जागरूकता बढ़ाने को सियालदह, दमदम जंक्शन, सोदपुर, बैरकपुर, नैहाटी व कांचरापाड़ा स्टेशनों पर शिविर चल रहे हैं। DRM सक्सेना ने कहा, “यह ‘डिजिटल इंडिया’ की दिशा में मंडल की प्रतिबद्धता है, जो यात्रियों को सहज और पारदर्शी अनुभव देगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *