
कोलकाता । भट्ठड़ भाईपा परिवार के सत्संग भवन में रंग, संगीत, नृत्य एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली उत्सव के आयोजन में समाज के सभी सदस्यों ने परस्पर एक – दूसरे को होली की शुभकामना दी । भगवान श्री गणेश एवं बीसल माता की मंगलमयी आरती के साथ समारोह का शुभारम्भ हुआ । राज कुमार अलबेला टीम द्वारा संगीतमय कार्यक्रम की प्रस्तुति में मधुर गीतों और रंगारंग प्रस्तुति का सभी ने आनंद लिया । समाजसेवी आशाराम भट्ठड़, मदन भट्ठड़, शरद भट्ठड़, दिनेश भट्ठड़, जगन्नाथ भट्ठड़, वल्लभ भट्ठड़, हरि नारायण भट्ठड़ की सपरिवार गरिमामयी उपस्थिति रही । हीरालाल भट्ठड़ ने बताया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, प्रेम एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना है, जिसमें संगठन सफल रहा ।
