
रानीगंज। रानीगंज बस स्टैंड के निकट स्थित मशहूर मोबाइल शोरूम फ्रेंड्स टेलीकॉम में शनिवार को उत्साह और उत्सव का माहौल देखने को मिला, जब वीवो ने अपने नए और अत्याधुनिक स्मार्टफोन V70 Elite मॉडल का भव्य शुभारंभ किया। इस विशेष अवसर पर वीवो के ब्रांड एंबेसडर एवं बांग्ला फिल्म जगत के लोकप्रिय अभिनेता गौरव चक्रवर्ती तथा चर्चित अभिनेत्री रिद्धिमा घोष की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। वही शोरूम पहुंचते ही फ्रेंड्स टेलीकॉम और वीवो की टीम द्वारा सभी अतिथियों का पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद केक काटकर नए स्मार्टफोन का औपचारिक लॉन्च किया गया। जैसे ही फोन का अनावरण हुआ, मौजूद ग्राहकों और प्रशंसकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से पूरे माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। इस मौके पर अभिनेता गौरव चक्रवर्ती ने कहा कि वे पहली बार रानीगंज आए हैं और यहां के लोगों का स्नेह एवं उत्साह देखकर अभिभूत हैं। उन्होंने बताया कि V70 सीरीज़ में आधुनिक तकनीक और प्रीमियम डिजाइन का बेहतरीन संयोजन है, जो युवाओं के साथ-साथ सभी वर्ग के ग्राहकों को आकर्षित करेगा। अभिनेत्री रिद्धिमा घोष ने भी फोन के डिजाइन और कैमरा क्वालिटी की सराहना करते हुए इसे स्टाइल और परफॉर्मेंस का शानदार मेल बताया। शोरूम के संचालक संजीव मल्लिक ने जानकारी दी कि V70 Elite इस सीरीज़ का अत्याधुनिक और उच्च गुणवत्ता वाला मॉडल है, जिसे नवीनतम तकनीक के साथ तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि जिन ग्राहकों ने पहले से प्री-बुकिंग कराई थी, उन्हें फोन अभिनेताओं के हाथों सौंपा गया, जिससे ग्राहकों के लिए यह पल यादगार बन गया। तकनीकी फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन में ज़ाइस-ट्यून कैमरा सेटअप, 6500mAh की पावरफुल बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, IP68/IP69 रेटिंग तथा एंड्रॉयड 15 आधारित FunTouch OS 15 जैसे आधुनिक फीचर्स शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि यह फोन बेहतर फोटोग्राफी, लंबी बैटरी लाइफ और स्मूथ परफॉर्मेंस का अनुभव देगा। वही कार्यक्रम के दौरान ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर्स की भी घोषणा की गई। शोरूम में विभिन्न कंपनियों के स्मार्टफोन मॉडल उपलब्ध हैं, जिन्हें जीरो डाउन पेमेंट और 0% ब्याज ईएमआई पर खरीदा जा सकता है। इसके अलावा हर फोन के साथ मुफ्त स्क्रीन ग्लास और चुनिंदा मॉडलों पर विशेष उपहार भी दिए जा रहे हैं। इस अवसर पर वीवो कंपनी के जोनल सेल्स मैनेजर सूरजीत घोष, जीजीसी बिजनेस मैनेजर सुमित मजूमदार, एरिया सेल्स मैनेजर प्रसेनजीत बनर्जी, जोनल ट्रेनिंग मैनेजर चंदन राय तथा एरिया रिटेल मैनेजर अरविंद साहा सहित कई गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन से रानीगंज में तकनीकी उत्साह का नया माहौल देखने को मिला।
