अवैध कोयला तस्करी मामला : आसनसोल अदालत में पेश हुए अनूप मांझी उर्फ लाला, सीबीआई कोर्ट में सुनवाई

 

आसनसोल, 26 फ़रवरी ।आसनसोल के बहुचर्चित अवैध कोयला तस्करी मामले में गुरुवार को आरोपी अनूप मांझी उर्फ लाला आसनसोल अदालत में पेश हुए। वह सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी से अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ अदालत परिसर पहुंचे और सीधे सीबीआई कोर्ट में प्रवेश किया, जहां मामले की सुनवाई निर्धारित है।

उनकी पेशी को लेकर अदालत परिसर में हलचल का माहौल देखा गया। हालांकि सुनवाई के दौरान क्या फैसला होगा, इस पर अभी कुछ स्पष्ट नहीं है, लेकिन सभी की नजरें सीबीआई कोर्ट के आदेश पर टिकी हुई हैं।
गौरतलब है कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में अनूप मांझी को गिरफ्तारी से मिली अंतरिम सुरक्षा वापस ले ली है। साथ ही सर्वोच्च न्यायालय ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को अनूप मांझी को 14 दिनों की हिरासत में लेकर पूछताछ करने की अनुमति भी दे दी है। यह आदेश लगभग एक सप्ताह पहले जारी किया गया था।
ऐसे में आसनसोल अदालत में उनकी पेशी को काफी अहम माना जा रहा है। अब देखना होगा कि सीबीआई कोर्ट इस मामले में क्या निर्णय सुनाती है, जिससे आगे की कानूनी प्रक्रिया की दिशा तय होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *