
कोलकाता । लायन्स क्लब ऑफ कलकत्ता नॉर्थ के 65 वें चार्टर्ड वर्षगांठ समारोह में आकर्षण का केन्द्र इंडियन आइडल फेम सेलिब्रिटी सिंगर सायली कांबले द्वारा गीत – संगीत की प्रस्तुति से सभी भाव – विभोर हो गये । क्लब के वर्तमान एवम् पूर्व पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने 65 वर्षों के सेवा सफ़र को याद किया तथा निरन्तर कर्तव्य निष्ठा से सेवा कार्य करने का संकल्प लिया ।

सेवा – समर्पण के इस समारोह में डी जी मंजू चमड़िया, प्रमिल रूंगटा (डी जी इलेक्ट), क्लब के अध्यक्ष अनिल सरावगी, सचिव निरंजन जैन, बाबूलाल बोथरा, कैलाश खंडेलवाल, सुभाष मुरारका, रमेश सरावगी, गिरधारीलाल चमड़िया, रतन दुगड़, एस एस राजपूत, ओ पी बांगड़, संतोष सराफ, जयश्री सरावगी, तपन गाड़ोदिया, सुरेन्द्र मंत्री, प्रेम लाखोटिया, बिमल कुमार जैन, प्रमोद दुगड़, सारनाथ सिंह, विजय सिंह, विशाल सिंह, प्रदीप अग्रवाल एवम् लायन बन्धु उपस्थित थे । सुभाष मुरारका ने क्लब द्वारा संचालित हॉस्पिटल, वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर, रोटी ऑन व्हील्स तथा विविध सेवाकार्यों की जानकारी दी । अनिल सरावगी, निरंजन जैन ने अतिथियों का स्वागत एवम् सहयोगी लायन बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया ।

