
रानीगंज/गणतांत्रिक लेखक शिल्पी संघ की तरफ से शनिवार की शाम को शिशु बागान मोड में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर माकपा नेता सह पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष सुनील खंडेलवाल ने कहा कि शिल्पी संघ ने भाषाई विविधता के संरक्षण और मातृभाषा के सम्मान में नुक्कड़ सभाओं का एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया है सन 1952 के भाषा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई है। इस मौके पर माता के पूर्व विधायक रुनू दत्ता, अनूप मित्र सहित कई सदस्य गण उपस्थित थे।
