
कोलकाता । पी एस मैग्नम स्थित प्रेममय भक्ति मंदिर के सप्तम वार्षिकोत्सव के अवसर पर ठाकुरजी की परिक्रमा एवम् भागवताचार्य श्रीनिवास शर्मा (श्रीजी) के सानिध्य में बृज महोत्सव में श्रद्धालु भक्त भाव विभोर हो गये । पी एस मैग्नम के निवासियों ने बृज महोत्सव का आनन्द लिया । आयोजन में कला, संस्कृति और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला । भागवताचार्य श्रीनिवास शर्मा (श्रीजी) ने बताया यह उत्सव बृज की परंपराओं को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया जाता है । होली पर्व के पूर्व रासलीला नृत्य, फूलों की होली और स्थानीय कलाकारों द्वारा लोक संगीत, नृत्य जैसे विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं । बृज महोत्सव में राधा और कृष्ण के शाश्वत प्रेम का जश्न मनाना और बृज की संस्कृति को प्रदर्शित करना उद्देश्य है । प्रेममय भक्ति मन्दिर परिवार की ओर से मुकेश अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, रवि गोयल, श्रीबल्लभ दुजारी, समितेष अग्रवाल, चन्द्र प्रकाश गाड़ोदिया, ओमप्रकाश तोसावड़, नारायण दास भट्टड़, सुचिता भानीरामका, जगदीश बेरिया, राजेश भालोटिया, विनोद तोषनीवाल, के के खंडेलवाल, रविन्द्र श्रीमाल, संजय प्रीथानी, पवन बांठिया, राजेश गर्ग, नीलू अग्रवाल, किरण भट्टड़, माधुरी गाड़ोदिया, एस के गांधी, किरण गांधी, अनिता दुजारी, शशि अग्रवाल, लता बिहानी, रिंकू मृतुका एवं पी एस मैग्नम के निवासियों ने श्रद्धालु भक्तों, अतिथियों का स्वागत किया ।
