पश्चिम बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया ठीक ढंग से करने के लिये धारा 356 लागू करना होगा : जगन्नाथ सरकार

आसनसोल, 16 फ़रवरीआसनसोल के नार्थ धधका स्थित भाजपा जिला कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जिलाध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य, राणाघाट के सांसद जगन्नाथ सरकार उपस्थित थेl

पश्चिम बंगाल में होने वाली विधानसभा चुनाव 2026 से पहले चल रही मतदाता सूची की विशेष गहन पुर्निरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के दौरान चुनाव आयोग ने चार जिलाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। सोमवार को जिला पार्टी कार्यालय में पहुंचे राणाघाट के भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार ने चुनाव आयोग के द्वारा उठाई गये इस कदम की सराहना की।

उन्होंने कहा कि बंगाल में चल रही एसआईआर प्रक्रिया के बीच कुछ अधिकारियों द्वारा गंभीर कदाचार, कर्तव्य में लापरवाही और वैधानिक शक्तियों के दुरुपयोग करने को लेकर भी चिंता जतायी गयी है। कुछ ईआरओ और एईएओ अधिकारियों की वजह से एसआईआर प्रक्रिया सही ढंग से नहीं चल रही है। उन्हाेंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया को ठीक ढंग से चलाने के लिये राज्य में धारा 356 लागू करना होगा। तभी राज्य में सुचारु ढंग से एसआईआर की प्रक्रिया चल पाएगी। एसआईआर प्रक्रिया के दौरान अनियमितता बरतने के मामले मे एईआरओ, आरओ और डीएम भी शामिल हैं, जिनकी मदद और सहयोग से अवैध वोटरों को राज्य सरकार द्वारा जारी किये गये दस्तावेजों के आधार पर मतदाता सूची में नाम दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। वो भी चुनाव आयोग द्वारा लगाए गए तमाम नियमों को ताख पर रखकर यह कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी की पहले भी मांग कर रही थी और अब भी यह मांग कर रही है कि राज्य के तमाम वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल होl लेकिन जितने भी बांग्लादेशी, अवैध धुसपैठिया, मृत, अवैध मतदाता हैं उनका नाम मतदाता सूची से हटाया जाये।

उन्होंने यह भी कहा कि अभी तो सात अधिकारियों के नाम ही सामने आए हैं। बहुत जल्द अन्य अधिकारियों के नाम सामने आएंगे और उन पर भी चुनाव आयोग कार्रवाई करेगी। इस दौरान भाजपा नेताओं ने जिले के चार विधानसभा क्षेत्र जामुड़िया, रानीगंज, बाराबनी तथा आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के तृणमूल नेताओं के चार्ज सीट की प्रति प्रकाशित की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *