डेबरा में पथश्री परियोजना के तहत सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

 

पश्चिम मेदिनीपुर, 16 फरवरी । पश्चिम मेदिनीपुर जिले के डेबरा ब्लॉक के हासिमपुर क्षेत्र में राज्य सरकार की पथश्री परियोजना के अंतर्गत सोमवार सुबह सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।

कार्य का उद्घाटन डेबरा विधानसभा के विधायक डॉ. हुमायूं कबीर ने किया। इस अवसर पर डेबरा पंचायत समिति के लोक निर्माण विभाग के कार्याध्यक्ष सीतेश धाड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता जीवन राम ने बताया कि हासिमपुर क्षेत्र में लंबे समय से बेहतर सड़क संपर्क की मांग की जा रही थी। पथश्री परियोजना के तहत नई सड़क बनने से क्षेत्र की आवागमन व्यवस्था सुगम होगी और स्थानीय लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।

विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि “ग्रामीण क्षेत्रों के आधारभूत ढांचे के विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी और आम जनता को सीधा लाभ पहुंचेगा।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *