
रानीगंज/कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी अनुमोदित रानीगंज गौशाला के प्रबंधकीय कमेटी की घोषणा चुनाव अधिकारी राजीव कुमार जैन एवं पंकज महेश्वरी ने की । अध्यक्ष राकेश तोडी, महासचिव गोपाल खेड़िया कोषाध्याय सरवन कनोडिया, वाइस प्रेसिडेंट सुमित क्याल, संयुक्त सचिव प्रदीप गोयल को बनाया गया। नव नियुक्त महासचिव गोपाल खेड़िया ने बताया कि आने वाले दिनों में गौशाला के सभी प्रबंधक कमेटी के सदस्यों एवं संस्थापक सदस्यों के सहयोग के साथ गौशाला का विकास किया जाएगा उन्होंने कहा कि रानीगंज गौशाला का नाम पूरे पश्चिम बंगाल में प्रसिद्ध होगा यह उन्हें पूरा विश्वास है इसके लिए गौशाला के सभी सदस्यों का सहयोग की जरूरत है। इस अवसर पर रानीगंज गौशाला के संस्थापक विजय झुनझुनवाला, संस्थापक स्वर्गीय भगवती प्रसाद क्याल के पुत्र अजय क्याल मुख्य रूप से उपस्थित थे। गौशाला के मुख्य पदाधिकारी एवं मुख्य समाजसेवी जुगल प्रसाद गुप्ता ने नई कमेटी का सदस्यों को प्रमाण पत्र एवं फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। गौशाला के संस्थापक सदस्यों में गौशाला के उत्थान एवं विकास के लिए स्वर्गीय श्री राम अवतार बाजोरिया का नाम भी मुख्य रूप से उल्लेख है। नई कमेटी में पवन बाजोरिया, सलाहकार ललित खेतान, दीपक कालोटिया, तीन कॉप्ट सदस्य बनाए गए जिसमें ललित झुनझुनवाला, कृष्ण दारुका एवं जगदीश झुनझुनवाला प्रमुख है।
