महाशिवरात्रि के अवसर पर बराकर फांड़ी परिसर में शांति समिति की बैठक

आसनसोल। आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से हर बड़े त्योहार से पहले अलग–अलग थाना या फांड़ी परिसर में शांति समिति की बैठक की जाती है। उसी के तहत आगामी 15 फरवरी को पूरे देश और राज्य भर में मनाए जाने वाले हिंदू समुदाय के बड़े पर्व महाशिवरात्रि को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है।
इसी कड़ी में पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल के बराकर फांड़ी परिसर में बीती रात शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बताया जाता है कि बैठक में मुख्य रूप से एसीपी कुल्टी शेख जावेद, बराकर फांड़ी के प्रभारी अधिकारी मेघनाथ मंडल तथा स्थानीय सामाजिक और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
बैठक में विशेष रूप से महाशिवरात्रि के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा हुई। जानकारी के अनुसार जुलूस के दौरान डीजे बजाने पर रोक, उत्तेजनात्मक गाने नहीं बजाने सहित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *