
जामुड़िया। ईसीएल केंदा एरिया अंतर्गत न्यू केंदा मोड़ सीआईएसएफ कैंप कॉलोनी के पास बाउरी समाज शिक्षा समिति तथा भुइया समाज उत्थान समिति की ओर से तीन नंबर धावड़ा पाड़ा,भुइया पाड़ा,बाउरी पाड़ा तथा रुईदास पाड़ा के लोग को पुनर्वास को लेकर ईसीएल प्रबंधन संग हुई एग्रीमेंट की प्रतिलिपि सौंपी गई।इस दौरान प्रथम चरण में कुल 145 परिवार के लोगों को पुनर्वासित करने को लेकर ईसीएल प्रबंधन के संग सहमति बनी है।वही सभी पुनर्वासित होने वाले परिवार के एक सदस्य को बाउरी समाज शिक्षा समिति के राज्य अध्यक्ष सीमांतो बाउरी तथा भुइया समाज उत्थान समिति के जिला अध्यक्ष सिंटू भुइया द्वारा ईसीएल संग हुए समझौता की प्रतिलिपि सौंपी गई।बाउरी समाज शिक्षा समिति के राज्य अध्यक्ष सीमांतो बाउरी ने बताया कि न्यू केंदा के लोगों को पुनर्वासित करने को लेकर चलाया गया आंदोलन सार्थक साबित हो रहा है।उन्होंने बताया कि पुनर्वास के प्रथम चरण में तीन नंबर धावड़ा,बाउरी पाड़ा,भुइया पाड़ा तथा रुईदास पाड़ा के 145 लोगों को पुनर्वास करने की प्रक्रिया चलाई जाएगी।उन्होंने बताया कि प्रत्येक परिवार को अन्यत्र पुनर्वास करने के साथ साथ उनके घर के बदले ईसीएल की ओर से आर्थिक सहयोग दिया जाएगा।उन्होंने बताया कि पुनर्वासित होने वाले परिवार को 16 लाख तक आर्थिक मुआवजा प्रदान किया जाएगा।इसके साथ ही लोगों को चाकदोला मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे पुनर्वासित किया जाएगा जिसको लेकर ईसीएल के जमीन का निरीक्षण भी कर लिया गया है।भुइया समाज उत्थान समिति के जिला अध्यक्ष सिंटू भुइया ने कहा कि न्यू केंदा के गरीब लोगों को पुनर्वासित करने के लिए किया गया आंदोलन और लड़ाई रंग लाई तथा ईसीएल प्रबंधन लोगों को सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास करने के लिए राजी हो चुकी है।वही इसको लेकर ईसीएल प्रबंधन के साथ लिखित समझौता हो गया है तथा जल्द ही लोगों को पुनर्वास करने की प्रक्रिया शुरू होगी।उन्होंने कहा कि ईसीएल की ओर से लोगों की उनके घर के बदले आर्थिक मुआवजा प्रदान किया जाएगा।
