
पुरुलिया | महाराष्ट्र के पुणे में कथित तौर पर बांग्ला बोलने पर पुरुलिया निवासी प्रवासी श्रमिक सुखेन महतो की पीट-पीटकर हत्या की घटना को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रिया तेज हो गई है। शुक्रवार को अभिषेक बनर्जी ने पुरुलिया के बांधडीह गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग करते हुए परिवार को हर संभव कानूनी सहायता देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि न्याय नहीं मिलने पर प्रतिनिधिमंडल महाराष्ट्र भेजा जाएगा।
अभिषेक बनर्जी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मृतक के परिजनों के लिए राज्य में रोजगार की व्यवस्था करने की अपील करने की भी बात कही। तृणमूल कांग्रेस ने पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़े रहने का भरोसा जताया।
