श्रम कोड रद्द करने की मांग पर आसनसोल में बैंक व औद्योगिक हड़ताल को लेकर तनाव

आसनसोल। पश्चिम बर्धमान के आसनसोल में श्रम कोड रद्द करने की मांग को लेकर बैंक और औद्योगिक हड़ताल के दौरान तनाव की स्थिति बन गई। आसनसोल के बीएनआर मोड़ स्थित एक सरकारी बैंक के सामने सीटू की ओर से पिकेटिंग की जा रही थी। सूचना मिलने पर आसनसोल दक्षिण थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पिकेटिंग हटाने को लेकर पुलिस और सीटू नेतृत्व के बीच बहस हुई। बाद में पुलिस ने पिकेटिंग हटाकर बैंक कर्मचारियों को अंदर प्रवेश कराया। हालांकि आसनसोल के औद्योगिक क्षेत्र में हड़ताल का कोई खास असर नहीं देखा गया। जस्ट रेडी यूनियन की ओर से देशव्यापी औद्योगिक हड़ताल का आह्वान किया गया था। इसके तहत आसनसोल के बीएनआर क्षेत्र में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कार्यालय के सामने सुबह से ही वामपंथी ट्रेड यूनियन संगठनों द्वारा प्रदर्शन किया गया।


इस संबंध में वामपंथी नेता पार्थ मुखर्जी ने कहा कि दस ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर देशभर में औद्योगिक हड़ताल बुलाई गई है और उसी के तहत वे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सामने प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वहां लगाए गए उनके बैनर को हटा दिया गया। पार्थ मुखर्जी ने आरोप लगाया कि पुलिस जिस तरह से टीएमसी के इशारे पर बीजेपी के पक्ष में दलाली कर रही है, वह बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि आसनसोल आंदोलन की धरती रही है, जिसे बाहर से आए पुलिस अधिकारी नहीं जानते, इसलिए वे इस तरह का व्यवहार कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह का व्यवहार आसनसोल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *