आसनसोल के कुल्टी में टीएमसी के 100 से ज्यादा सदस्य AIMIM में शामिल

आसनसोल। आसनसोल के कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड संख्या 66, बलटोरिया बराकर में टीएमसी नेता मोहम्मद आफताब 100 से ज्यादा तृणमूल कांग्रेस सदस्यों के साथ ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन(एआईएमआईएम) में शामिल हो गए। उन्हें एआईएमआईएम नेता दानिश अज़ीज़ ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। बताया गया कि इस शामिल होने का मकसद कुल्टी विधानसभा में संगठन और लीडरशिप को मजबूत करना तथा लोगों को तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी की डबल स्टैंडर्ड पॉलिटिक्स के बारे में जागरूक करना है।
इस मौके पर एजाज अहमद, एडवोकेट मेराज अख्तर, मोहम्मद मंसूर आलम, मोहम्मद अंसार खान, मोहम्मद सलाहुद्दीन खान सहित कई डेलीगेट्स और रिप्रेजेंटेटिव मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *