जामुड़िया के कुनुस्तोड़िया मोड़ पर तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर, चालक फरार

जामुड़िया। जामुड़िया थाना के केंदा पुलिस फाड़ी क्षेत्र अंतर्गत कुनुस्तोड़िया मोड़ के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार कुनुस्तोड़िया मोड़ के पास से गुजर रहा था, तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात भारी वाहन ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर दूर जा गिरा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वही दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। वही घटना की सूचना मिलते ही जामुड़िया के केंदा फाड़ी की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल बाइक सवार को गंभीर अवस्था में तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके। साथ ही, पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर रही है। वही इस सड़क हादसा को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि कुनुस्तोड़िया मोड़ पर आए दिन तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र में स्पीड कंट्रोल, चेतावनी बोर्ड और नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि सड़क हादसों मे अकुश लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *