
आसनसोल। आसनसोल के प्रमुख और चर्चित समाचार माध्यम सिटी टुडे न्यूज़ की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन लगातार जारी है। इस विशेष अवसर पर सिटी टुडे न्यूज़ की ओर से विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अतिथियों को सम्मानित किया जा रहा है। कार्यक्रम में सिटी टुडे न्यूज़ के संपादक सतीश चंद्र, विकास चंद्र और सोमु कुमार साधु द्वारा अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान प्रदान किया जा रहा है। बुधवार को आयोजित सम्मान कार्यक्रम के दौरान आसनसोल साउथ थाना प्रभारी विश्वजीत हालदार, एसआई अनन्या दे, तृणमूल नेता वी शिवदासन दासु तथा व्यवसायी सचिन राय को सिटी टुडे न्यूज़ की ओर से सम्मानित किया गया। सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर उनका अभिनंदन किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने आसनसोल शिल्पांचल में सिटी टुडे न्यूज़ की बढ़ती लोकप्रियता की सराहना की। लोगों ने कहा कि सटीक खबर, सही समय पर और तेज गति से आम जनता तक पहुंचाने में सिटी टुडे न्यूज़ लगातार अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। खबरों की विश्वसनीयता और त्वरित प्रस्तुति के कारण यह समाचार माध्यम तेजी से लोगों के बीच अपनी जगह बना रहा है। दूसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में चल रहे इस सम्मान कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है, वहीं अतिथियों को सम्मानित करने की इस पहल की भी काफी प्रशंसा हो रही है।
