आसनसोल मे नर्सरी में विवाद पर एआईएमआईएम नेता दानिश अजीज ने राजू अहलूवालिया पर साधा निशाना

तृणमूल कांग्रेस परिवहन संगठन के नेता राजू अहलूवालिया के नेतृत्व में मंगलवार को आसनसोल के सेंट जोसेफ स्कूल के सामने स्थित एक पार्क में चल रही नेशनल नर्सरी पर नगर निगम द्वारा कार्रवाई की गई। आरोप है कि निगम की ओर से वहां तोड़फोड़ की गई। राजू अहलूवालिया ने कहा कि जिस जगह को पार्क के रूप में विकसित किया गया है, वहां दुकान कैसे संचालित हो रही है, यह सवाल खड़ा होता है। उन्होंने इस मामले का तीव्र विरोध जताते हुए नगर निगम पर विभिन्न प्रकार की अनियमितताओं के आरोप लगाए। उनका कहना है कि इस तरह की कार्यप्रणाली स्वीकार्य नहीं है और इसके खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा। वहीं नर्सरी के मालिक ने भी इस कार्रवाई को लेकर आसनसोल नगर निगम में शिकायत दर्ज कराई है। दूसरी तरफ, पश्चिम बर्धमान जिला एआईएमआईएम कमेटी के अध्यक्ष और स्टेट एआईएमआईएम नेता दानिश अज़ीज़ ने गिरजा मोड़, आसनसोल में फूल विक्रेताओं के साथ आईएनटीटीयूसी नेता राजू अहलूवालिया द्वारा किए गए कथित असंवैधानिक व्यवहार को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *