सक्षम परियोजना के तहत रोटरी क्लब ऑफ आसनसोल ग्रेटर का नि:शुल्क कृत्रिम अंग व कैलिपर कैंप

जरूरतमंदों की मदद के लिए समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

आसनसोल। रोटरी क्लब ऑफ आसनसोल ग्रेटर के प्रेसिडेंट शचिंद्र नाथ राय ने जानकारी देते हुए कहा कि क्लब को इस बात पर गर्व है कि सक्षम (SAKSHAM) परियोजना के माध्यम से नि:शुल्क कृत्रिम हाथ-पैर और कैलिपर कैंप का आयोजन किया गया है। इस कैंप का उद्देश्य ऐसे जरूरतमंद लोगों को सहारा देना है, जिन्हें चलने-फिरने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, ताकि वे दोबारा आत्मनिर्भर बन सकें और उनका सम्मान लौट सके। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल रोटरी क्लब की समाज सेवा की भावना और मानवीय जिम्मेदारी को दर्शाती है। जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना ही इस परियोजना का मुख्य लक्ष्य है। शचिंद्र नाथ राय ने आगे कहा कि रोटरी क्लब ऑफ आसनसोल ग्रेटर भविष्य में भी समाज के कल्याण के लिए इसी तरह काम करता रहेगा और जरूरतमंदों के साथ हमेशा खड़ा रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *