
बराकर।ध्वनि प्रदूषण और यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए बराकर सब ट्रैफिक गार्ड ने बेगुनिया चेकपोस्ट के पास सोमवार को मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया। प्रभारी विनय नायक और एएसआई रविंद्रनाथ लायक के नेतृत्व में चिरकुंडा की ओर से आने जाने वाली मोटरसाइकिलों की जांच की गई। नियमों के विपरीत पाए जाने पर कई मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त किए गए और मौके पर ही जुर्माना वसूला गया। ट्रैफिक अधिकारियों ने चेतावनी दी कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
