हरिपाल क्षेत्र के माल्या स्टेशन के निकट निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य जाँच एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन


कोलकाता,८ फरवरी २०२६ :  विशिष्ट सेवा संस्थाओं श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति एवं सोसायटी बेनिफिट सर्किल के संयुक्त सहयोगिता से, हरिपाल ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत हमीरगाछी स्थित श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति के प्रांगण में समिति के दिवंगत मार्गदर्शक स्वर्गीय राज कुमार बोथरा की पुण्य स्मृति में मेगा स्वास्थ्य जाँच एवं नेत्र परीक्षण शिविर का निःशुल्क आयोजन किया गया। ज्ञात हो कि ग्रामीण अंचल में ऐसी शिविरों की अत्यंत आवश्यकता है। इन शिविरों में सैकड़ों जरूरतमंदों को सेवा का लाभ मिलता है। शिविर का उद्घाटन अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के निवर्तमान राष्ट्रीय महामंत्री श्री कैलाश पति तोदी के कर कमलों से हुआ। श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति के प्रधान सचिव बिमलजी दीवान एवं सोसायटी बेनिफिट सर्किल के अध्यक्ष पवन बांसलजी के नेतृत्व में यह आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई। उनके साथ दोनों संस्थाओं के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्ण सहयोगिता दी गई। इनमें मनोज चौधरी, आदित्य विक्रम तुलस्यान, संजय अग्रवाल, सुभाष चंद्र गोयनका,
महेश काबरा, महेश गोयनका, प्रदीप गोयनका, सुमित झुनझुनवाला, प्रकाश सांगानेरिया, विनोद अग्रवाल, महेश पंचलांगियां, अनु मिश्रा, अरुण झुनझुनवाला आदि की विशिष्ट भूमिका रही। इनके साथ चिकित्सक दल में डॉक्टर शमीम अहमद के नेतृत्व में डॉक्टर घोष, डॉक्टर सौरभ बाग, अंजली प्रधान एवं मधुश्री दास ने पूर्ण सेवा का परिचय दिया। ज्ञात रहे की संस्था नियमित रूप से इसी प्रांगण स्थित चिकित्सालय में होम्योपैथी चिकित्सा एवं चक्षु चिकित्सा का निःशुल्क सेवा प्रदान करती है।
स्वर्गीय राज कुमार बोथरा के संकल्प एवं सेवा परमो: धर्मः के मंत्रों को आत्मसात कर यह वास्तविक श्रद्धांजली का परिचय है। इस जांच शिविर के साथ निःशुल्क खिचड़ी का भी वितरण किया गया। यह सभी जानकारी संस्था के प्रधान सचिव आदित्य विक्रम तुलस्यान ( चीकू भाई ) ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *