
कोलकाता, शनिवार ७ फरवरी : फाल्गुन माह के शुभ अवसर पर चंडी तल्ला स्थित श्री श्याम मंदिर में खाटू धाम से बाबा श्याम के अनन्य सेवक श्री श्याम सिंह जी चौहान का आगमन हुआ। उनके मंदिर पहुंचते ही पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमय हो उठा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह का संचार हुआ।
इस अवसर पर उन्होंने मंदिर के कार्यकर्ता मनोज चौधरी, सौरभ अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, चेतन अग्रवाल पुनीत कनोई, संदीप अग्रवाल एवं अभिषेक अग्रवाल के साथ मंदिर की सेवा व्यवस्था, संचालन एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। मंदिर की सुव्यवस्थित व्यवस्था और कार्यकर्ताओं की निष्ठापूर्ण सेवा भावना को देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की।
श्री चौहान ने सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर सेवा भाव से जुड़े रहने की प्रेरणा दी तथा सभी को अपना स्नेहिल आशीर्वाद प्रदान किया।
