
जामुड़िया। जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के तपसी ग्राम पंचायत अंतर्गत अर्जुन पाड़ा में शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर पथश्री योजना के तहत चल रहे सड़क निर्माण कार्य को बंद करवा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि अर्जुन तालाब कई वर्षों से गंदगी से भरा पड़ा है, जिसकी सफाई के लिए पंचायत प्रधान समेत संबंधित अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। आक्रोशित लोगों ने साफ कहा कि जब तक तालाब की सफाई नहीं होगी, तब तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं होने दिया जाएगा। इस बारे में जब हमने स्थानीय निवासी जयंत बावड़ी से बात की तो उन्होंने कहा कि स्थानीय निवासी रास्ते के निर्माण के खिलाफ नहीं है लेकिन उनका कहना है कि इस इलाके में जो तालाब है वह लगभग 3 साल हो गए गंदगी से भरा हुआ है बार-बार प्रशासन से अनुरोध किया जा रहा है कि तालाब की सफाई की जाए लेकिन अभी तक इस पर कोई पहल नहीं की गई है यही वजह है कि स्थानीय लोगों द्वारा यह कहा जा रहा है कि पहले तालाब की सफाई की जाए उसके बाद ही रास्ते का निर्माण होने दिया जाएगा उन्होंने साफ कहा कि स्थानीय निवासी रास्ते के निर्माण के खिलाफ नहीं है लेकिन पहले तालाब के साथ सफाई करवानी होगी वही इस बारे में जब हमने जमुनिया पंचायत समिति के कर्माध्यक्ष जगन्नाथ सेठ से बात की तो उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर तालाब की सफाई जरूरी है लेकिन ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड द्वारा ही तालाब को काटा गया था और उन्होंने आश्वासन दिया है कि वही उसे तालाब के साफ-सफाई करेंगे ऐसे में पंचायत इसका इंतजार कर रहा है कि ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड द्वारा ही तालाब की साफ सफाई की जाएगी लेकिन स्थानीय लोगों द्वारा जो मांग की जा रही है कि जब तक तालाब की सफाई नहीं होती तब तक का निर्माण उन्होऊ कहा की रास्ता भी जरूरी है तालाब भी जरूरी है रास्ता भी जरूरी है ऐसे में रास्ते के निर्माण कार्य को रोक देना सही नहीं है
