जामुड़िया ब्लाक एक कांग्रेस की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 79 वां शहीद दिवस किया गया पालन

जामुड़िया। जामुड़िया ब्लाक एक कांग्रेस कमेटी के कार्यालय गांधी भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 79 वां शहीद दिवस पालन किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बापू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उसके बाद समाज में आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों में कम्बल बांटा गया। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य विश्वनाथ यादव ने कहा कि 30 जनवरी 1948 को फासीवादी वादी शक्तियों ने बापू की हत्या जरूर की परन्तु वर्तमान भाजपा सरकार हर दिन महात्मा गांधी की विचारधारा को अपने पैरों तले रौंद रही है। अभी कुछ ही दिन पहले की बात है केन्द्र की भाजपा सरकार ने ग्रामीण रोजगार के सुलभ अवसर जिसे मनरेगा कहा जाता है उसे समाप्त कर दिया है। क्यों की उसमें महात्मा गांधी का नाम जुड़ा हुआ था। कार्यक्रम में शामिल जामुड़िया ब्लाक एक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परितोष बाउरी ने कहा कि जी राम जी योजना जो मनरेगा के स्थान पर भाजपा ने लाया है वह भारत के ग्रामीण बेरोजगारों के लिए एक छलावा है। जामुड़िया ब्लाक एक कांग्रेस कमेटी के महासचिव शांति गोपाल साधू एवं पश्चिम वर्धमान जिला कांग्रेस के सचिव सोमनाथ चटर्जी ने कहा कि मनरेगा के स्थान पर जी राम जी योजना में राज्यों को चालीस प्रतिशत और केंद्र सरकार को 60 प्रतिशत धन राशि आवंटित करने का प्रावधान है जब की मनरेगा में केन्द्र सरकार नब्बे प्रतिशत एवं राज्यों को दस प्रतिशत धन राशि ही आवंटित किया जाता था। जी राम जी योजना राज्यों पर अतिरिक्त बोझ है। देहात में काम नहीं मिलने पर ग्रामीण बेरोजगारों का शहरों के तरफ पलायन बढ़ेगा। इस अवसर पर अन्य कांग्रेस जनों कि उपस्थित भी थी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *