बांग्लार बाड़ी’ परियोजना से 32 लाख परिवारों को मिलेगा अपना घर

आसनसोल | ‘बांग्लार बाड़ी’ परियोजना से लाखों परिवारों का सपना होगा साकार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सिंगूर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ‘बांग्लार बाड़ी’ आवास परियोजना के तहत 20 लाख लाभार्थियों को घर निर्माण हेतु आर्थिक सहायता के आवंटन की घोषणा की।
इस क्रम में आज पश्चिम बर्धमान जिला शासक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला शासक एस. पोन्नबलम, जिला परिषद सभाधिपति विश्वनाथ बाउरी, तृणमूल नेता वी. शिवदासन दासु सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2025 में 12 लाख परिवारों को तथा 2026 की शुरुआत में 20 लाख और परिवारों को इस योजना के अंतर्गत सहायता प्रदान की जाएगी। इस प्रकार कुल 32 लाख परिवारों को घर निर्माण के लिए राज्य सरकार की ओर से वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लंबे समय से लंबित घटाल मास्टर प्लान को भी राज्य सरकार की ओर से अनुमोदन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि टीएमसी सांसद देव द्वारा इस मास्टर प्लान को लेकर केंद्र सरकार से बार-बार अनुरोध किया गया, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से कोई पहल नहीं हुई। अंततः जनता के हित को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने स्वयं इस योजना को मंजूरी दी।
मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों के लिए आवास एवं विकास योजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देती रहेगी, और जनता के हित में हर आवश्यक कदम उठाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *