
कोलकाता । माथुरवैश्य भवन में श्रीधाम, वृंदावन से पधारे श्रीभगवान भईयाजी के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा में प्रमुख यजमान मिथिलेश गुप्ता एवम् सभी यजमानों ने व्यास पीठ, भागवत पूजन भक्तिमय वातावरण में किया । ॐ नमो नारायणाय, ॐ नमः शिवाय, हर हर महादेव ! से गूंज रहे सभागार में श्रीधाम, वृंदावन से पधारे भगवान भईया जी ने कहा प्रत्येक जीव के मन में परमात्मा है । नारायण भक्तों एवम् धर्म की रक्षा के लिये विविध रूपों और अवतारों में प्रकट होते हैं । भगवान शिव की महिमा और भक्तों पर उनकी कृपा तथा ज्योतिर्लिंगों और भक्ति से जुड़े प्रसंग एवम् शिव-पार्वती विवाह, शिव के कल्याणकारी स्वरूप पर कहा कोई चढ़ावे जल की धारा कोई चढ़ावे कच्चा दूध – सावन के महीने में रुद्राभिषेक शुभ माना जाता है । करदो सबका दुःख दूर हे बाग़म्बर वाले … भजनों की प्रस्तुति से भक्तिमय वातावरण में आयोजक माथुरवैश्य इंटरनेशनल के अध्यक्ष अमित गुप्ता, सचिव प्रवीण गुप्ता, महेन्द्र गुप्ता, संगीता, शोभा, सारिका, अनीता, सरला, कुमकुम, प्रीति, मीना, रजनी, आशा, आरती, सोनिया, पुष्पा, झरना, पूनम, रेखा, मधु गुप्ता एवम् सैकड़ों श्रद्धालु भक्त भाव विभोर हो गये ।
