रेजांग ला शौर्य दिवस के उपलक्ष्य पर यदुवंश सेवा समिति द्वारा दुर्गापुर में निकली विशाल बाइक रैली

दुर्गापुर। 1962 में मेजर शैतान सिंह के नेतृत्व में मात्र 120 भारतीय सैनिकों ने रेजांग ला में 53 चीनी सैनिकों को पराजित कर लद्दाख पर चीन का कब्जा रोक दिया था। खोजी दल ने भारतीय सैनिकों के वे शव पाए थे जो अब भी हाथ में बंदूक लिए हुए थे। 120 भारतीय सैनिकों में से 110 के शहीद होने की अंतिम स्थिति दिखाई देती है। इसी दिन को यादगार बनाने के लिए आज यानी 18 नवंबर को दुर्गापुर में यदुवंश सेवा समिति द्वारा आयोजित रेजांग ला शौर्य दिवस के उपलक्ष्य में ओल्ड कोर्ट मोड़ से मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे एक बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का आयोजन करते हुए दुर्गापुर यदुवंश सेवा समिति के अध्यक्ष यादव ने कहा कि 120 बहादुर सैनिकों ने 5,000 चीनी सैनिकों के खिलाफ लड़कर उन्हें पीछे हटने पर मजबूर किया था। इस दिन को यादगार बनाने के लिए यह बाइक रैली आयोजित की गई। यह बाइक रैली ओल्ड कोर्ट मोड़ से शुरू होकर कादा रोड, भिरिंगी मोड़, बेनाचिती बाजार, पांचमाथा मोड़ होकर 54 फुट रांची कॉलोनी से गुजरते हुए सिटी सेंटर में समाप्त हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *