‘भँवरलाल मल्लावत सेवा केंद्र ने मनाया दीपावली प्रीति सम्मेलन’

२५ वर्षों से अनवरत चिकित्सा सेवा में कार्यरत है संस्था

कोलकाता, 9 नवम्बर। भँवरलाल मल्लावत सेवा केन्द्र (अंतर्गत सेवा भारती) द्वारा दीपावली प्रीति सम्मेलन का आयोजन संस्था कार्यालय ४२, काली कृष्णा टैगोर स्ट्रीट में किया गया। डॉ• मनमोहन लखानी ने एक्यूप्रेशर पद्धति से उपचार की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सेवा भाव से किया गया उपचार सफल होता है। डॉ• सुनीता राठी ने भी अपने विचार रखे। डॉ• रस्मी कजारिया ने अपने अनुभव साझा किये। डॉ• विजय हरभजनका ने अनुभवी डॉक्टरों की टीम को निरन्तर सेवा कार्य के लिए बधाई दी। डॉ• सुरेश गुप्ता ने सेवा केन्द्र में लगातार हो रहे सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

ध्यातव्य है कि समाज सेवा के पर्याय कर्मयोगी भँवर लाल मल्लावत अल्पायु मे ही स्वर्गवास से पूर्व सामाजिक सेवाओ में सक्रिय थे। उनकी स्मृति में २५ वर्षों से अनवरत चल रहे इस सेवा केन्द्र में सू-जोक, क्युप्रेशर एवं एक्यूपंक्चर पद्धति द्वारा रोगियों का निःशुल्क इलाज किया जाता है। आचार्य विष्णुकांत शास्त्री एवं जुगल किशोर जैथलिया जैसी महान विभूतियां संस्था के संरक्षक रहे हैं।

संस्था के अध्यक्ष राम गोपाल जी सूंघा ने स्वागत भाषण किया एवं धन्यवाद ज्ञापन दिया उपाध्यक्ष महावीर बजाज ने। कार्यक्रम में गीता सिन्हा, सरिता जयसवाल, सत्यनारायण मोरिजावाला, महेंद्र शर्मा, गोविंद जैथलिया, तेज बहादुर सिंह, डॉ• प्रदीप अग्रवाल, राज कुमार भाला, हितांश जोशी आदि सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *