भक्ति भावना, भजनों की अमृत वर्षा से श्री धोली सती दादी जी की पूजा – अर्चना

कोलकाता । श्री धोली सती दादी जी का नवरात्र उत्सव – 2025 रामायण बैंक्वेट में आस्था, भक्ति भाव से मनाया गया । श्री बिंदल कुलदेवी सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रदीप सराफ, उपाध्यक्ष अरुण सराफ, सचिव प्रदीप सराफ, सुभाष सराफ, रमेश लोधा, राजेश सराफ, रूचित सराफ, सुरेश सराफ, गोविन्द लडिया, रवि लडिया, नारायण सराफ की गरिमामयी उपस्थिति में समिति की वेबसाइट का उद्घाटन, भजन गायक विजय अग्रवाल, लव अग्रवाल, मनीषा भार्गव एवम् दादी भक्तों की भजन मंडली द्वारा भजनों की अमृत वर्षा, चुनड़ी उत्सव, गरबा – डांडिया एवम् प्रतिदिन दादीजी का नये स्वरूप में अलौकिक श्रृंगार, धोक, पूजा – अर्चना, कन्या पूजन उत्सव का प्रमुख आकर्षण था । संयोजक प्रकाश सराफ, अभिषेक सराफ, नन्द किशोर सराफ ने बताया श्री श्री धोलीसती दादी प्रचार समिति, (कोलकाता), श्री बिंदल कुलदेवी सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यकर्ताओं, दादी भक्त महिला समिति का विशेष सक्रिय योगदान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *