द्रौपदी मुर्मू एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार ,यूपीए के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से होगी टक्कर

नई दिल्लीः झारखंड की पूर्व राज्यपाल और आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू आगामी राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार होंगी।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने घोषणा की। विपक्ष ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को प्रत्याशी घोषित किया है।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्षी दलों की ओर से संयुक्त उम्मीदवार के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को मैदान में उतारा गया है। मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। विपक्षी उम्मीदवार के रूप में सिन्हा के नाम की घोषणा के बाद अगले राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए 18 जुलाई को मतदान होना अब तय माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शीर्ष संवैधानिक पद के लिए राजग उम्मीदवार के बारे में कहा कि मुझे भरोसा है कि द्रौपदी मुर्मू हमारे देश की एक महान राष्ट्रपति होंगी। द्रौपदी मुर्मू ने अपना जीवन समाज की सेवा व गरीबों, दलितों तथा हाशिए पर खड़े लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित किया है।

निर्वाचित होने पर द्रौपदी मुर्मू आदिवासी पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखने वाली पहली राष्ट्रपति होंगी। भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने कहा कि बैठक में झारखंड के पूर्व राज्यपाल और आदिवासी नेता मुर्मू के नाम पर चर्चा हुई। पहली बार महिला आदिवासी उम्मीदवार को वरीयता दी गई है।

भाजपा संसदीय बोर्ड ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए 20 नामों पर चर्चा की। सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तरह, द्रौपदी मुर्मू लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी हैं और विधायक और मंत्री रही हैं। मुर्मू ने ओडिशा सरकार में परिवहन और वाणिज्य विभागों का नेतृत्व किया है और 2007 में विधायक के लिए नीलकंठ पुरस्कार जीता

नड्डा ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार को लेकर विभिन्न दलों के बीच सहमति बनाने के लिए पार्टी की तरफ से राजनाथ सिह और उन्हें अधिकृत किया गया था। उन्होंने कहा, ”सभी दलों से बातचीत करके राष्ट्रपति के चुनाव के लिए सर्वसम्मति बनाते हुए हम आगे बढ़ना चाहते थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित संसदीय बोर्ड के अन्य सदस्य बैठक में मौजूद रहे।

राजनाथ सिंह ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के घटक दलों के नेताओं के साथ बातचीत की। मैंने भी बातचीत की। लेकिन बात नहीं बन सकी।” भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ”हम चाहते थे कि राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार सर्व सहमति का हो लेकिन संप्रग ने राष्ट्रपति चुनाव में अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया।”

इस चुनाव में यदि मुर्मू की जीत होती है तो वह देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी। 64 वर्षीय मुर्मू झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं। भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर नड्डा ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। भाजपा संसदीय बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक से पहले आज पूर्वाह्न अमित शाह और राजनाथ सिंह ने नड्डा के साथ उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?