
बराकर । कल्याणेश्वरी रोड के नदी तट स्थित बराकर पिंजरा पोल सोसाइटी गोशाला के कार्यालय में गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया । इस दौरान बराकर पिंजरा पोल सोसाइटी के पदाधिकारीयों ने संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से सोसाइटी की नई कमेटी के पदाधिकारी के नामों की घोषणा की गई । इस अवसर पर बताया गया कि 8 सदस्यों को लेकर नई कमेटी का गठन किया गया है । जिसमें अध्यक्ष के पद पर शिवकुमार अग्रवाल उपाध्यक्ष नरेश गुप्ता रमेश अग्रवाल सचिव अर्जुन अग्रवाल संयुक्त सचिव विजय जैन सहायक सचिव राम रतन सिंघानिया तथा सदस्य सुभाष केडिया और छेदी अग्रवाल शामिल है । इस दौरान सचिन अर्जुन अग्रवाल ने बताया कि नई कमेटी में श्री मारवाड़ी पंचायती ठाकुरबाड़ी से महेश सराफ व सुधीर चौधरी को रखा गया है वही संरक्षक सदस्यों में कैलाश मंसारामका तथा श्री नारायण सुहासरिया है । इसी दौरान सचिव श्री अग्रवाल ने पत्रकारों को बताया कि एक वर्ष से गौशाला पर कुछ लोगों द्वारा लगाई जा रहे अभियोग सरासर निराधार है । उन्होंने रजिस्टर दिखाते हुए बताया कि इस रजिस्टर में सभी तरह का जमा राशि का हिसाब सुरक्षित रखा गया है जिसमें सदस्यों के हस्ताक्षर भी है । वही पिंजरापोल सोसाइटी के नवनियुक्त अध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल ने बताया कि गौशाला में सभी को साथ लेकर सुचारू ढंग से कार्य किया जाएगा । किसी को यदि गौ सेवा करनी है तो वह आगे आए और गौ सेवा में संस्था का साथ दे । गौ सेवा के लिए किसी को कभी भी मना नहीं किया गया है । उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि मैंने बराकर पिंजरा पोल सोसाइटी में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है । अब गौशाला के सभी कार्य जैसे स्मारिका का प्रकाशन सहित अन्य कार्य समय से सुचारू ढंग से होगा ।
