अनवरत हो रही बारिश से तवाह गांव में प्रधान तूफान राय के मदद से लोग काफी खुश हैं

पुरुलिया : लगातार कम दबाव के कारण अनवरत हो रही बारिश ने पुरुलिया जिले के कई गांवों को तबाह कर दिया है। कहीं घर पानी में डूब गए हैं, गांव पानी में बह रहे हैं, तो कहीं कच्चे घरों की दीवारें ढह गई हैं।मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। दक्षिण बंगाल के कई जिले इसी तरह प्रभावित हुए हैं, जिसमें पुरुलिया भी प्रभावित हुआ है।वहीं रघुनाथपुर प्रखंड संख्या एक के आड़रा ग्राम पंचायत के प्रधान तूफान कुमार राय क्षेत्र का दौरा कर लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ा रहे हैं।
बुधवार को उन्होंने तारी ग्राम पंचायत के मणिपुर गांव में कई घर मानसून के पानी से क्षतिग्रस्त हो हुए लोगों को मदद पहुंचाई। प्रधान ने स्वयं जाकर उस क्षेत्र का निरीक्षण किया और उनके हाथों में तिरपाल और कुछ धनराशि सौंप कर उन्हें सहायता प्रदान की। तिरपाल और राशि पाकर क्षेत्र के लोगों ने आड़रा ग्राम पंचायत प्रधान तूफान कुमार राय का आभार जताया। वहीं तूफान कुमार राय ने कहा कि हम मां माटीऔर मानुष पार्टी के सिपाही हैं, इसलिए उनके सुख-दुख में साथ देकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। इसलिए मैंने अपने ग्राम पंचायत के हर इलाके के लोगों को अपना फ़ोन नंबर दे दिया है। जब भी वो मुझे फ़ोन करते हैं, मैं तुरंत उनके पास जाता हूँ और उनकी थोड़ी-बहुत मदद करता हूँ। जिस तरह मैं ऐसा करके खुद को बहुत सौभाग्यशाली महसूस करता हूँ, उसी तरह मैं ये भी महसूस करता हूँ कि ऐसा करना मेरा कर्तव्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *