कोलकाता । कोयला तस्करी मामले में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस के बीरभूम जिलाध्यक्ष अणुव्रत मंडल के अंगरक्षक सहगल हुसैन की संपत्ति दिल दहलाने वाली है। वह लखपति करोड़पति नहीं बल्कि अरबपति हैं। वे राज्य पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्य करते हैं मगर उनकी संपत्ति आय से कई गुना अधिक है। सीबीआई ने कहा है कि उनके पास 100 करोड़ रुपये से भी अधिक की संपत्ति का पता चला है।
सीबीआइ के मुताबिक, कोलकाता के न्यूटाउन इलाके के अलावा बोलपुर समेत विभिन्न जगहों पर सहगल के फ्लैट हैं। उसके नाम करीब 200 बीघा जमीन है। सोने-चांदी के काफी गहने भी हैं। एक पेट्रोल पंप भी है। इसके साथ ही उसके पास कई वाहन है।
इसी आधार पर आरोप लग रहे हैं कि वह सीमा पार गैर कानूनी तस्करी के मामले में संलिप्त रहा है। आरोप है कि अणुव्रत मंडल के सारे गैर कानूनी कार्यों का वह हिस्सेदार रहा है। इसीलिए उससे पुछताछ कर उसका बयान रिकार्ड किया जा रहा है।