मन की बात का 122वां एपिसोड :  व्यक्तिगत नहीं राष्ट्र हितैषी है मन की बात : गोपाल शर्मा


– विधायक शर्मा ने बूथ संख्या 191 पर विद्यार्थियों के साथ सुनी मन की बात
– 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 128 विद्यार्थियों का किया सम्मान

जयपुर (आकाश शर्मा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का 122वां एपिसोड सिविल लाइंस में विधायक गोपाल शर्मा के नेतृत्व में रविवार को विद्यार्थियों के साथ बूथ संख्या 191 पर सुना गया। मन की बात के खत्म के होने के बाद विधायक शर्मा ने 10वीं-12वीं में 90% से अधिक अंक प्राप्त पाने वाले 128 विद्यार्थियों को एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया।
कार्यक्रम का आयोजन गुर्जर की थड़ी वार्ड 54 में बूथ संख्या 191 सुल्तान नगर में स्थित प्रयास संस्थान में किया गया था।


इस मौके पर विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात व्यक्तिगत न होकर सदैव राष्ट्र हित की होती है। इसमें विद्यार्थी, मातृशक्ति, प्रोफेशनल्स, पर्यावरण, तकनीक, सेना और समाज के प्रत्येक वर्ग के हित की बात निहित होती है। विद्यार्थियों से विधायक शर्मा ने कहा कि जहां संकल्प होता है वहां रास्ते अपने आप बन जाते हैं। इसी आधार पर आप सभी अपने जीवन में और दृढ़ निश्चय से मेहनत करें। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने समाज को शक्ति से जोड़ने का काम किया है। उनके नेतृत्व में भारत आज विश्व बंधु की भूमिका में आगे बढ़ रहा है। मोदी सरकार का जोर महिला सशक्तिकरण, युवाओं को स्टार्टअप क्लचर को बढ़ावा देने और किसानों की खुशहाली पर रहा है।
इससे पूर्व विधायक गोपाल शर्मा, श्याम नगर मंडल अध्यक्ष दिनेश यादव, पार्षद एवं चेयरमैन अंशु शर्मा, वार्ड अध्यक्ष लाल सिंह, बूथ अध्यक्ष द्वारका प्रसाद शर्मा के साथ दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।


ये भी रहे मौजूद
इस अवसर पर चेयरमैन पूनम शर्मा, ज्योति चौहान, पवन शर्मा नटराज, रवि प्रकाश सैनी, जिला मंत्री एवं पार्षद रेखा राठौड़, पार्षद राजेश कुमावत, पूर्व पार्षद अखिलेश दुबे, पार्षद प्रत्याशी अमृता शर्मा, संजय राजपुरोहित, मनोज रावत, श्याम सुंदर अग्रवाल, अनिल बागड़ा, जितेंद्र सिंह गोरसी, विकास शर्मा, पंकज दीक्षित, वार्ड 54 के अध्यक्ष मुरारी लाल शर्मा, इंदु परमार, मेघना कुमावत, लाली देवी, चंद्रकांता सैनी, वीणा परिहार, मनोज खांडल, आलोक पारीक, प्रकाश चौधरी, दीपक शर्मा, मदन यादव, मनोज यादव समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी, परिजन और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?