सांकतोड़िया : शताक्षी महिला मंडल राजमहल शाखा ने दिव्यांग बच्चों को मंगलवार को उनकी जरूरत की सामग्री दी तथा उनके साथ समय बिताया।
जानकारी के अनुसार शताक्षी महिला मंडल की अध्यक्षा किरण झा तथा उपाध्यक्षा ज़ीरक आलम, संचिता रॉय और अनुभा सिन्हा, गीता गिरीश तथा राजमहल शाखा की अध्यक्षा संजुक्ता नायक ने शताक्षी महिला मंडल राजमहल शाखा की सदस्यों के साथ मिलकर गोड्डा जिले में स्थित
वालाविकलांग व्यक्तियों के लिए सहायता प्रदान करने एक गैर-सरकारी संगठन “लोहिया विकलांग सेवा समिति” में इस संस्था में रहने वाले 132 शारीरिक रूप से विकलांग तथा मूकबधिर बच्चों तथा उनकी सेवा एवं देखभाल करने वाले उनके 11 केयरटेकर के लिए जो उनको उनके जीवन की उन कमियों के साथ जीना सिखाते हैं के लिए शताक्षी महिला मंडल, राजमहल शाखा द्वारा एक महत्वपूर्ण सेवा प्रदान की गई। जिसमें उनकी दैनिक दिनचर्या में उपयोग होने वाली सामग्री मसलन साबुन, शैम्पू, टूथपेस्ट, टूथब्रश , वाशिंग पाउडर, पोषण संबंधी सामग्री दाल, चावल, आटा, सत्तू, मुड़ी और अन्य आवश्यक खाद्य पदार्थ, स्वच्छता और स्वास्थ्य के लिए उपयोगी सामग्री सैनिटरी नैपकिन और हैंड वॉश प्रदान किया।
शताक्षी महिला मंडल द्वारा वितरित सामग्री को पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी देखी गई। वे सभी उत्साहित हो गए और अपनी खुशी का इजहार करने लगे। उन्होंने जश्न मनाया और अपने तरीके से धन्यवाद दिया। केयरटेकर भी खुश हुए। वे शताक्षी महिला मंडल की इस पहल से अभिभूत हो गए और उन्होंने भी हृदय से आभार व्यक्त किया। शताक्षी महिला मंडल की सभी सदस्यों का इन बच्चों द्वारा स्वागत किया गया। उन्होंने एक स्वागत गीत प्रस्तुत किया तथा सभी सदस्यों को अपने हाथों से बने हुए फूलों के गुलदस्ते प्रदान किया।