श्री केडिया सभा ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष हिन्दू पर्यटकों की निर्मम हत्या की भर्त्सना की

कैंडल लाइट में केडिया बन्धु शामिल 

कोलकाता । श्री केडिया सभा के सदस्यों ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष हिन्दू पर्यटकों की निर्मम हत्या की भर्त्सना करते हुए आतंकवादियों को कड़ी सजा देने का सरकार से निवेदन किया । पहलगाम में अमानवीय दुष्कृत्य ने भारत में आक्रोश का रूप ले लिया है । केडिया बंधुओं ने कैंडल लाइट कर पहलगाम में मृतक हिन्दू पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी । श्री केडिया सभा के अध्यक्ष विनोद केडिया, सचिव प्रकाश केडिया, अनिल, अमित, मनमोहन, बलदेव, राजकुमार, पवन, गोपीकिशन, निर्मल, मोहन, संजीव, सुमित, संतोष, सचिन, सुशील, शैलजा, निशा, श्वेता केडिया एवम् केडिया बंधुओं ने दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिये प्रार्थना तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *