राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं से मिलकर गर्वित: सुभाष अग्रवाला


कोलकाता। रुड़की रोहतक के शहीद बतून सिंह खेल परिसर में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय युवा प्रतिभाशाली मुक्केबाजों को प्रोत्साहित करने के लिए एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। खास बात यह है कि इस आयोजन में पश्चिम बंगाल के जाने माने उद्योगपति, समाजसेवी व मैथन एलॉयज लिमिटेड के सीएमडी सुभाष अग्रवाला को उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शीला देवी अग्रवाला के साथ आमंत्रित किया गया। इस दौरान उनके साथ दिल्ली चांदनी चौक के प्रसिद्ध व लोकप्रिय सांसद प्रवीण खंडेलवाल भी सम्मिलित हुए।


सुभाष अग्रवाला ने इस आयोजन के बारे में बड़ा सकारात्मक और प्रोत्साहन भरा बयान दिया जिसमें उन्होंने कहा कि इन युवा प्रतिभाशाली मुक्केबाजों, जिन्होंने हमारे देश के लिए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पदक जीते हैं, से मिलकर और उन्हें प्रोत्साहित करने को लेकर हमें बहुत गर्व है। हमारे देश के मान सम्मान को बरकरार रखने में इनका बहुत योगदान है। सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने भी कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को हमेशा प्रोत्साहन मिलना चाहिए क्योंकि इससे देश की आन बान और शान बनी रहती है और देश को इनपर बहुत गर्व होता है। उन्होंने सुभाष अग्रवाला की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि अग्रवाला की मैथन एलॉयज लिमिटेड कंपनी का यह बहुत ही सराहनीय कदम है जो इन खिलाड़ियों को सम्मानित और प्रोत्साहित करने में हमेशा तत्पर रहती है। सुभाष अग्रवाला ने यह भी कहा कि वहां 500 लोगों द्वारा किए गए स्वागत, प्यार और स्नेह से आश्चर्यचकित थे और बहुत प्रसन्नचित हुए। उनके बीच का सामंजस्य अद्भुत था। मैं और मेरी पत्नी इस स्मृति को आने वाले लंबे समय तक संजोकर रखेंगे।


कुल मिलाकर सुभाष अग्रवाला और सांसद खंडेलवाल भेंट वार्ता में स्वयं को बहुत गर्वित महसूस करते दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *