कोलकाता, ५ जून २०२२, रविवार , अपने चिकित्सा छेत्र के सेवा कार्यों को गतिशील रखते हुवे कोलकाता की ६५ वर्ष पुरानी संस्था सोसायटी बेनिफिट सर्किल ने माल्या स्टेशन के समीप हमीरागाछी स्तिथ संस्था के प्राथमिक चिकित्सालय से प्रातः ११:०० बजे उपरांत जरूरतमंदों को चस्मों का निःशुल्क वितरण किया। ज्ञात रहे कि संस्था लगातार अपने चिकित्सालय में चक्षु परीक्षण, चस्मा वितरण एवम अन्य अस्पतालों से आंखों का निःशुल्क ऑपरेशन करती रहती है। माल्या स्टेशन के निकटवर्ती इलाकों के लिए अत्यधिक जरूरतमंद है जिनकी इन कार्यों से अनवरत सेवा की जाती है। संस्था के प्रधान सचिव पवन बंसल जी के नेतृत्व में सेवा कार्य नए नए आयामों को खोल रही है। संस्था के सह सचिव आदित्य विक्रम तुलस्यान के साथ साथ संस्था के सदस्य ताड़क नाथ गुप्ता, विनोद अग्रवाल, चुन्नी लाल पटेल, शिव कनोडिया आदि की उपस्थिति से चस्मों का सुचारू रूप से वितरण संपन्न हुवा। ज्ञात रहे कि प्रत्येक बुधवार एवम शनिवार को संस्था के चिकित्सालय से डॉक्टर शमीम अहमद के नेतृत्व में निःशुल्क चक्षु परीक्षण का कार्य जारी है। सभी जानकारी संस्था के प्रधान सचिव पवन बंसल ने दी।