भगवान श्रीकृष्ण का वाङ्गमय विग्रह है श्रीमद्भागवत कथा । – भागवताचार्य श्रीजी

कोलकाता । भागवताचार्य श्रीनिवास शर्मा श्रीजी ने पी एस मैग्नम में श्रीमद्भागवत कथा में श्रोताओं को भाव विभोर करते हुए कहा भगवान श्रीकृष्ण का वाङ्गमय विग्रह है श्रीमद्भागवत कथा । श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करने से मन – मानस पवित्र होता है । श्रीकृष्ण एवम सुदामा की मित्रता के प्रसंग में कहा भगवान अपने भक्त में अमीर – गरीब का भाव नहीं देखते । श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता समाज में समानता का संदेश देती है । पूर्णाहुति, हवन, जय श्रीकृष्ण उद्घोष के साथ भक्तिमय वातावरण में सुशील अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, रवि गोयल, श्रीबल्लभ दुजारी, समितेष अग्रवाल, सुरेन्द्र डागा, चन्द्र प्रकाश गाड़ोदिया, ओम प्रकाश तोसावड़, एस के गांधी, आलोक पोद्दार, नारायण दास भट्टड़, विनोद तोषनीवाल, आलोक परसरामपुरिया, पूनम चन्द सुतार, द्वारका डिडवानिया, कमल मल्ल, बिमल अग्रवाल, राजेश गर्ग, नीलू अग्रवाल, वन्दना सिंघानिया, शशि अग्रवाल, अनिता दुजारी, सरोज अग्रवाल, मंजू कुलथिया, ममता अग्रवाल, रेखा सिंह, संजय पृथानी, सुचित्रा भानीरामका, संतोष तोसावड, मीनाक्षी चांदगोठिया एवम श्रद्धालुओं ने व्यास पीठ का पूजन किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *