
कोलकाता, रविवार २० अक्टूबर २०२४, सामाजिक सेवा की अति विशिष्ट संस्था सोसायटी बेनिफिट सर्कल ने अपनी ६६वीं आम वार्षिक सभा अति प्रभावशाली तरीके से सम्पन्न की। यह सभा कोलकाता के एक विशिष्ट होटल, द सेलेस्टा, ४३/२ वी आई पी रोड, रघुनाथपुर, राजरहाट में पूर्ण हुई। साथ ही साथ वर्ष २०२४-२०२६ के लिए कार्यकारिणी समिति का चुनाव भी संपन्न हुआ। ज्ञात रहे कि गत ६७ वर्षों से संस्था चिकित्सा एवं सामाजिक सेवा कार्यों में संलग्न है। सेवा के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मानव कल्याण एवं सेवा परमो: धर्मः के मंत्र को आत्मसात कर रही है। इसी कड़ी में अपने नए कार्यक्रम में चक्षु चिकित्सालय खोलने का भी संकल्प लिया है। यह चक्षु चिकित्सालय मध्य कोलकाता के गणेश टॉकीज के निकट खोला जाएगा जिसमें चक्षु शल्य की भी व्यवस्था रहेगी। समाज के जरूरतमंदों का यहां निःशुल्क इलाज संभव हो पाएगा। चिकित्सालय के साथ औषधालय की भी निःशुल्क व्यवस्था का प्रावधान रखा गया है। यह चिकित्सालय सेवा कार्यों को नए आयाम देगी। संस्था के सदस्यों ने अति उत्साह के साथ अभूतपूर्व संख्या में उपस्थित होकर सभा को सफल बनाया। पवन बंसल की अध्यक्षता में आदित्य विक्रम तुलस्यान ने सभा का संचालन किया एवं सभा के प्रत्येक कार्यसूची को पूर्ण करते हुए वर्ष २०२४-२०२६ के लिए कार्यकारिणी समिति का चुनाव भी सम्पन्न कराया। साथ ही संस्था की महिला विंग प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष पवन बंसल के नेतृत्व में कार्यकारिणी समिति इस प्रकार गठित की गई –
बिमल दीवान – सभापति
नीरज सांगानेरिया – उपसभापति
संजय हरलालका – उपसभापति
पवन बंसल – अध्यक्ष
राज किशोर सिंघानिया – उपाध्यक्ष
आदित्य विक्रम तुलस्यान – प्रधान सचिव
सचिन अग्रवाल – सह सचिव
संजय अग्रवाल (नीम का थाना)- कोषाध्यक्ष
बिमल मुरारका – चिकित्सा प्रभारी
हरी नारायण दुबे – चिकित्सा प्रभारी
चुन्नी लाल पटेल – हमीरागाछी चक्षु चिकित्सालय प्रभारी
अन्य कार्यकारिणी सदस्य रहे –
अनिल डालमिया,बिनाय संथालिया, दीपक जालान, केशव झुनझुनवाला, मनीष धानुका, महेश गोयनका, मदन मोहन खंडेलवाल,महेश काबरा, महेश शर्मा, नितेश खैतान, नितेश खेमका, मोहित सुरेका, प्रकाश सांगानेरिया, प्रवीण जालान, पवन देवड़ा, पवन गोयनका, कमल गोयनका, संजय अग्रवाल (पोस्ता), सारंग चौधरी, सुभाष चंद्र गोयनका, दुर्शी चंद्र अग्रवाल, रमेश सरावगी, केदार नाथ गुहलेवाला, संजय अग्रवाल, तारक नाथ गुप्ता। सभी सदस्यों ने तन मन धन के साथ संस्था के प्रत्येक सेवा कार्यों में हिस्सा लेने का विचार रखा। अति उल्लास एवं हर्ष के साथ मध्य भोजन उपरांत सभा संपन्न हुई। यह सभी जानकारी संस्था के प्रधान सचिव आदित्य विक्रम तुलस्यान ( चीकू ) ने दी।
