
कुल्टी।आरजी कर मेडिकल कॉलेज कोलकाता में हुई प्रशिक्षण चिकित्सक की निर्मम हत्या के प्रतिवाद में शनिवार की शाम इंटरनेशनल इक्यूटेबल ह्यूमन राइटस सोशल काउंसिल के द्वारा एक मोमबत्ती जुलूस निकाल गई। यह जुलूस मानव अधिकार संगठन के महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्षा अनीता सिंह के नेतृत्व में निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल थे। यह मोमबत्ती जुलूस जीटी रोड स्थित धेमोमैन मोड़ से शुरू होकर फतेहपुर गोपालपुर कुमारपुर होते हुए बीएनआर जाकर समाप्त हुई। वहां मृतिका को श्रद्धांजलि देकर जुलूस समाप्त हुआ। इस मौके पर मानव अधिकार संगठन की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षया अनीता सिंह ने कहा कि जिस तरह से आरजी कर मेडिकल कॉलेज में 10 अगस्त को एक प्रशिक्षु महिला चिकित्सा का शव और अर्धनग्न अवस्था में पाई गई। इससे प्रतीत होता है किीध महिला के साथ बलात्कार कर उसके साथ अमानवीय अत्याचार भी किया गया। पुलिस पहले इस घटना को दबाने की कोशिश की। लेकिन बाद में एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। जिसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हम लोगों की मांग है कि इस घटना में केवल एक ही व्यक्ति नहीं इसमें कई व्यक्ति शामिल है। इस गुनाह में जितने गुनहगार शामिल हैं। सबको गिरफ्तार किया जाए और उन्हें फांसी दी जाए। ताकि भविष्य में कोई ऐसा अपराध करने का न सोचें। हमारी मांग है कि पीड़िता के अभिभावक को न्याय मिले। इसकी सजा कम से कम फांसी है। सभी हथियारों को फांसी दी जाए। जब तक मृतिका को न्याय नहीं मिल जाता। तब तक हम लोगों का संघर्ष जारी रहेगा।इस मौके पर जय श्री बाउड़ी, पुष्पा बाउड़ी, मोनिका बाउरी, सिमरन कौर, नीतू नोनिया, अंजना बाउड़ी, सोनम खातून, पूर्णिमा मुर्मू समेत कई महिलाएं उपस्थित थी। जो अपने हाथों में मोमबत्ती जलाकर इस घटना का प्रतिवाद किया और पीड़ित परिवार को सरकार से इंसाफ देने की मांग की।
