डीवीसी श्रमिक यूनियन और चेयरमैन साहब के साथ डीवीसी मुख्यालय कोलकाता में वार्ता हुई

 

मैथन। डीवीसी श्रमिक यूनियन के केंद्रीय मंत्री और डीवीसी चेयरमैन के साथ डीवीसी मुख्यालय कोलकाता मे डीवीसी को कॉरपोरेट करने के बात को लेकर वार्ता हुई। डीवीसी श्रमिक यूनियन के केंद्रीय नेताओं का एक प्रतिनिधि मंडल महामंत्री अभिजीत रॉय के नेतृत्व में चेयरमैन से मुलाकात कर अपना विरोध जताया। यूनियन नेताओं ने कर्मचारियों और डीवीसी के हित के लिए इसे गलत निर्णय बताया। यूनियन नेताओं ने अपने वार्ता के दौरान कहा कि यदि डीवीसी प्रबंधन इस गलत निर्णय को वापस नहीं लेने पर आंदोलन करने की बात कही। इस विषय पर चेयरमैन साहब ने कॉरपोरेट करने हेतु एसेसमेंट कराने की बात को स्वीकार किया और जरूरत पड़ने पर सभी कर्मचारी संगठनों से चर्चा की बात कही। यूनियन नेताओं ने चेयरमैन को जानकारी दी कि कर्मचारियों की कई मांगो को लेकर प्रबंधन और यूनियन से वार्ता होने के बावजूद भी ऑर्डर नहीं निकाला गया। यूनियन नेताओं ने इसे जल्द ऑर्डर निकालने का अनुरोध किया। यूनियन ने बेरमो और लातेहार में कार्यरत NCW कर्मचारियों को डीवीसी एस आर के अंतर्गत लेने की बात पर बल दिया और बताया कि इन कर्मियों के साथ अन्याय हो रहा है। इस पर भी चेयरमैन की ओर से आश्वसन मिला। वार्ता में अभिजीत रॉय,राजीव तिवारी, बृजकिशोर सिंह, बिमलेश कुमार, सुरजीत दास शर्मा, सुमन गोस्वामी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?