जामुड़िया के ईस्ट केंदा दुर्गा मंदिर प्रांगण में दुर्गा पूजा को लेकर बैठक का आयोजन

जामुड़िया।दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर रविवार शाम को ईस्ट केंदा दुर्गा मंदिर प्रांगण में बैठक का आयोजन किया गया।इस दौरान 35 सदस्य को लेकर ईस्ट केंदा सार्वजनिक दुर्गापूजा की नई कमिटी का गठन किया गया।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से नई कमिटी का अधक्ष्य नरेश यादव,सचिव सरोवर राम तथा कोसाधक्ष्य अशोक राम को चुना गया।इस दौरान नव निर्वाचित सचिव सरोवर राम ने कहा की ईस्ट केंदा दुर्गा पूजा कमिटी की ओर से प्रत्येक वर्ष भव्य एव आकर्षक दुर्गा पूजा का आयोजन करती है।वही इस वर्ष भी काफी धूम धाम के साथ दुर्गापूजा का आयोजन किया जाएगा।उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी भव्य पंडाल,आकर्षक मूर्ति तथा विधूति सजावट के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा।मालूम हो की लगभग 50 वर्षी से ईस्ट केंदा दुर्गामंदिर प्रांगण में दुर्गा पूजा का आयोजन हो रहा है।बैठक के दौरान स्थानीय मुन्ना यादव,तनिक यादव,बरजेश सिंह,उमेश राम,संजय यादव,गोरख यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *