अवैध रूप से सरकारी जमीन पर बने पार्टी कार्यालय को पहले हटाए – चैताली तिवारी

आसनसोल । निगम के प्रतिपक्ष नेता सह भाजपा पार्षद चैताली तिवारी ने एक वीडियो जारी कर तृणमूल कांग्रेस पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि निगम के मेयर दबाव में आकर कहा कि जिन लोगों ने सरकारी जमीन को अवैध रूप से दखल किया है, उन्हे उछेद किया जाएगा। चैताली तिवारी ने कहा कि पूरे आसनसोल में तृणमूल कांग्रेस के अवैध रूप से सरकारी जमीन पर पार्टी कार्यालय बनाया गया है।उसे पहले हटाए। उसके बाद गरीब जनता को हटाए। गरीब जनता को पहले खाना की व्यवस्था करे। उन्हे पहले उछेड की बात कर रहे है। यह कैसे होता है। चैताली तिवारी ने कहा की बीते बोर्ड में 1 हजार घर बना कर रखा गया है। प्रत्येक दिन मनुष्य घर के लिए कागज लेकर जाते है। खाली हाथ लौट आते है। उनलोगों को अभी तक घर नहीं दिया गया। तृणमूल बोल रही है कि लोगों के लिए नया घर बना कर दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *