आसनसोल (संवाददाता): आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय के द्वारा कुछ ही दिनों पहले निगम क्षेत्र मे गर्मी के मौसम में जल की समस्या ना हो इस लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की गई थी बैठक के दौरान जल विभाग के तमाम उच्च अधिकारियों से कहा गया था कि नगर निगम क्षेत्र में पानी की किल्लत को कैसे दूर किया जाए इस मुद्दे पर विचार विमर्श किया गया था नगर निगम के द्वारा भीषण गर्मी में क्षेत्र के लाखों नागरिकों को जलापूर्ति में परेशानी न हो, इसके लिए आसनसोल नगर निगम के द्वारा एक कंट्रोल रूम खोला गया है। नगरनिगम तथा एमईडी के अधिकारियों की संयुक्त टीम बोरो स्तर पर बनाई गई है। निगम मुख्यालय में 24 X 7 कंट्रोल रूम खोला गया है। निगम के द्वारा तीन हेल्पलाइन नंबर भी जारी किये गये हैं।
आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में कही भी जलापूर्ति में किसी तरह की समस्या होने पर क्षेत्र के नागरिक इन तीनो नंबरों 7479001875, 9083254819 एंव 9083254810 में से किसी भी नंबर पर कॉल पर कर सकते हैं। जहां पानी की समस्या होगी, वहां टैंकरों से पानी भेजा जायेगा। निगमायुक्त नितिन सिंघानिया एवं मेयर बिधान उपाध्याय ने बताया कि गर्मी के समय में लोगों को जलापूर्ति में किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए यह व्यवस्था की गई है। नगर निगम के द्वारा पूरा प्रयास किया जा रहा है कि भीषण गर्मी मे क्षेत्र के लोगों को पर्याप्त पानी मिलसके।